एटीएम मशीन में रकम जमा करने के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
रायपुर । सुनीता देवी ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सांकरा थाना धरसींवा रायपुर की रहने वाली है। सुनीता देवी 9 नवंबर 2020 को अपने पति के बैंक खाता में 93,000 रूपए जमा करने के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिय जय स्तंभ चैक ब्रांच में आई थी। बैंक के अंदर पैसा जमा करने के लिए 4 नंबर काउंटर में लाईन लगकर खडी थी। तभी एक व्यक्ति सुनीता देवी ने पास आकर बोला यहा भीड़ - भाड़ क्यों लगाए हो पैसा जमा करना है तो चलो बाहर बैंक के एटीएम में पैसा जमा कर देता हूं। जिस पर प्रार्थिया उसी व्यक्ति के साथ एटीएम रूम में गई। जहां उक्त व्यक्ति सुनीता देवी के हाथ में रखे बैंक की पर्ची और पैसों को ले लिया। एटीमए मशीन में डालकर थोडी देर बाद सुनीता देवी को एटीम की पर्ची दिया और बोला कि तुम्हारा पैसा जमा हो गया। तब प्रार्थिया उससे बोली कि बैंक की मुहर लगा दो तो बोला कि एटीएम पर्ची में मुहर नहीं लगाते। फिर सुनीता देवी ने अपने घर चली गई। घर जाकर अपने पति को पर्ची को दिखाई तब वह बोले कि यह तो दूसरे के खाते में पैसा जमा हो गया। उक्त अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थिया को अपने भरोसे में लेकर प्रार्थिया से नगदी 93,000 रूपए लेकर धोखाधड़ी किया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध दर्ज करवाया। उक्त ठगी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक अजय यादव ने गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिस पर सायबर सेल और थाना मौदहापारा की संयुक्त टीम ने अज्ञात आरोपी का पतासाजी प्रारंभ कर घटना के संबंध में सुनीता देवी से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों ने बैंक के अंदर व वाहर लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास करने के साथ ही मुखबीर भी लगाए गए। इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति पुनः रायपुर में होना पाया जाने पर आरोपी की पतासाजी किया गया और अंततः आरोपी को रेलवे स्टेशन पास पकड़ने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राज कुमार कर निवासी धनबाद झारखण्ड का होना बताया। आरोपी घटना के अलावा पूरे देश में घुम - घुम कर इस तरह के तरीका वारदात के आधार पर ठगी की घटनाओं को कारित करना बताया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी 6,100 रूपए, आधार कार्ड, अलग - अलग बैंकों के 7 नग एटीएम कार्ड और 1 नग मोबाईल फोन जप्त किया। आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी से इस तरह की अन्य घटना के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।




