BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अंतर्राज्यीय हीरा तस्करों को 125 नग हीरे के साथ पुलिस ने धर दबोचा, जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पढ़ें पूरी खबर

अंतर्राज्यीय हीरा तस्करों को 125 नग हीरे के साथ पुलिस ने धर दबोचा, जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पढ़ें पूरी खबर
Share

गरियाबंदगरियाबंद जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। जिससे जिले में लगातार अभियान चलाकर हीरा तस्करों, अवैध शराब बिक्री, गांजा विक्रेता एवं जुआ/सट्टेबाजों पर नकेल कसी है। पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आज प्रेसवार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार 125 नग हीरा कीमती लगभग 20 लाख रूपये हीरा तस्करों से जप्त कर कार्यवाही की गई है। पूर्व में 02 हीरा तस्कारों से 56 नग हीरा जप्त कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है। इस अभियान में 830 लीटर अवैध शराब के साथ 107 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया। नारकोटिक्स एक्ट के तहत 04 प्रकरण में लगभग 14 कि.ग्रा. गांजा जप्त कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। जिले में जुआ/सट्टा पर नकेल कसते हुए 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर भी मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जाडापदर के मोबाईल टावर के सामने एक लाल रंग के सुपर स्प्लेन्डर क्रमांक ओ डी 26-4997 में दो व्यक्ति अपने पास रखे हीरा को बेचने के फिराक में घुमकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी मैनपुर को टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देश दिये। जिस पर थाना प्रभारी मैनपुर उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से तलाशी लेने पर 125 नग हीरा मिला। आरोपियों से पुछताछ करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 35/2020 धारा 379, 34 भादवि, 4(21) माइनिंग एक्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से प्राप्त 125 नग हीरा, तौल यंत्र, 03 नग मोबाईल एवं प्रयुक्त दोपहिया वाहन को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मैनपुर प्रभारी भूषण चन्द्राकर, स0उ0नि0 नंदकुमार नेताम, प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा, आरक्षक माधव साहू तथा सैनिक पुरूषोत्तम दाहटे का कार्य सराहनीय रहा।
अपराध क्रमांक 35/2020 धारा 379, 34 भादवि, 4(21) माइनिंग एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।
आरोपीगण -
 (01) जोखोराम पिता उज्जवल राम मेहर उम्र 56 वर्ष साकिन सीनापाली थाना सीनापाली जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा)
(02)विकास पिता सुन्दर सिंग मांझी उम्र 25 वर्ष साकिन सीनापाली थाना सीनापाली जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा)
जप्त सामग्री - (01) एक प्लास्टिक डिब्बा में कुल 125 नग छोटे-बड़े चमकदार हीरा पत्थर खनिज पदार्थ जुमला कीमती 20,000,00- रूपये
(02)एक मोटर सायकल ओडी  26-4997 कीमती 20,000
(03) 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 3,000 रूपये
(04) एक नग तौल यंत्र कीमती 1000- रूपये

 



Share

Leave a Reply