जिले के एक निजी नर्सिंग होम के डाक्टर और पूरे स्टाफ को किया गया आइसोलेट, कोरोना पॉजिटिव मरीज हॉस्पिटल में रुकी थी, जाने कहा का है वो नर्सिंग होम
कोरबा | कोरबा में एक निजी नर्सिंग होम को आइसोलेट किया गया है। नर्सिंग होम डॉक्टर समेत उनके परिजनों सहित पूरे स्टाफ हुआ कोरेन्टीन किया गया है। इस नर्सिंग होम में कोरोना पॉजिटिव मरीज के रिश्तेदार का प्रसव कराया गया था।
बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज इस अस्पताल में दो दिन रही थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर आइसोलेट किया गया है, गौरतलब है कि कटघोरा में 8 अप्रैल की रात को कोरोना संक्रमित मरीज मिली थी।
गौरतलब हो कि कोरबा के कटघोरा छत्तीसगढ़ को कोरोना हॉट स्पाट बन गया है, यहां अब तक 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। दो दिन पहले ही कटघोरा से 8 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। फिलहाल सभी संक्रमितों को रायपुर एम्स लाने की तैयारी की जा रही है।




