नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

महापौर एजाज ढेबर के घर से कई दस्तावेज जब्त कर आधी रात लौटी आईटी की टीम, पढ़ें पूरी खबर

महापौर एजाज ढेबर के घर से कई दस्तावेज जब्त कर आधी रात लौटी आईटी की टीम, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | शहर के नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर के साथ ही शहर के अन्य रसूखदारों के यहां आईटी के छापे के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर कल रात श्री ढेबर के निवास में चल रही जांच-कार्यवाही आधी रात को पूरी कर आईटी टीम वापस होटल लौट गई है। वहीं महापौर श्री ढेबर ने पूरी कार्यवाही को लेकर कहा कि वे जल्द ही प्रेसवार्ता लेकर अपनी बात रखने वाले हैं। 

राजधानी रायपुर, भिलाई सहित अन्य स्थानों पर केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद से ही राजनीतिक उबाल देखा जा रहा है। आयकर विभाग की टीम ने मीडिया को भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। इधर सूत्रों ने बताया कि कल आधी रात को श्री ढेबर के निवास में चल रही जांच-पड़ताल पूरी कर आईटी टीम वापस होटल लौट गई। इस बीच समर्थकों के नारेबाजी के चलते आईटी की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य होटल के लिए रवाना हुई। वहीं महापौर श्री ढेबर ने कहा है कि वे जल्द ही प्रेसवार्ता लेकर अपनी बात रखेंगे। सूत्रों की माने तो श्री ढेबर के घर से आईटी की टीम ने कई दस्तावेज जब्त किया है, वहीं कंप्यूटर से उड़ाए गए डेटा को भी तकनीकी दल की मदद से वापस बैकअप लेकर उसे सुरक्षित रख लिया है। 
 


Share

Leave a Reply