BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जगद्गुरु शंकराचार्य का चार दिवसीय प्रवास पर हुआ आगमन, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया राज्य अतिथि का दर्जा…..

जगद्गुरु शंकराचार्य का चार दिवसीय प्रवास पर हुआ आगमन, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया राज्य अतिथि का दर्जा…..
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य आगमन हुआ है। उत्तरामनाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर के शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती महाराज 20 मई को वाराणसी से अंबिकापुर आगमन हुआ है। वहीँ छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है, और उनकी सुरक्षा व सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि शंकराचार्य महाराज चार दिवसीय प्रवास पर आगमन हुआ है इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में दर्शन देंगे! शंकराचार्य आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रस्थान कर मंगलवार को अंबिकापुर आगमन हुआ है जहाँ शहर के सनातनियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया वही मंगलवार को शहर रावत रिजेंसी स्थित राजेश सिह निज निवास पर दिव्य आगमन हुआ। सिह परिवार द्वारा पादुकापूजन संपन्न किया गया!

तीन दिन शंकराचार्य आश्रम में देंगे दर्शन

ज्योतिर्मठ के सीईओ चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया रायपुर स्थित शंकराचार्य आश्रम में ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के प्रतिमा का अनावरण किया जाना है, जिसके लिए ज्योतिष्पीठाधीश्वर आज रायपुर पदार्पण हो रहा है, वही शंकराचार्य तीन दिन आश्रम में ही अनुष्ठान करेंगे साथ ही भक्तों को दर्शन देंगे!

गुरुवार को सरगुजा में देंगे दर्शन

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पश्चात 23 मई को सरगुजा हेतु प्रस्थान करेंगे जहाँ सरगुजा शहर में सनातनियों द्वारा स्वागत को लेकर भव्य तैयारिया की जा रही है शहर के बनारस चौक जवाहर मार्केट नवापारा स्थित नरेश कुमार यादव में निज निवास में आगमन होना है जहाँ यादव परिवार द्वारा भव्य तैयारियां की जार रही है, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे वाराणसी हेतु प्रस्थान करेंगे!



Share

Leave a Reply