CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जय व्यापार पैनल ने नियुक्त किये चुनाव संचालक और सहसंचालक, जाने किन्हें नियुक्त किया गया

जय व्यापार पैनल ने नियुक्त किये चुनाव संचालक और सहसंचालक, जाने किन्हें नियुक्त किया गया
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 के लिए जय व्यापार पैनल ने आज चुनाव संचालक मंडल की घोषणा की। पैनल ने अपने मुख्य चुनाव संचालक सहित सह संचालक सदस्यों की टीम का ऐलान करते हुए इसकी जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी शिवराज भंसाली को दी। 

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के स्कूल में पदस्थ महिला वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी की हुई हत्या, संदिग्ध अवस्था में मिला शव 

पैनल की ओर से नरेंद्र दुग्गड़ को मुख्य चुनाव संचालक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सह चुनाव संचालक हेतु जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, मंगेलाल मालू, राम मंधान, परमानन्द अग्रवाल (जैन), विजय शर्मा, गारगी शंकर मिश्र एवं कैलाश खेमानी को चुनाव सहसंचालक बनाया गया है। 
 
 
यह सभी पदाधिकारी पैनल से संबंधित किसी भी प्रकार के पत्राचार एवं पत्र के लेन देन के लिए अधिकृत किये गये हैं। 
ज्ञात हो कि नरेन्द्र दुग्गड़ लंबे समय से व्यापारी हित से जुड़े मुद्दों के लिए सक्रिय रहे हैं। वहीं जितेन्द्र दोशी पूर्व में छ.ग. चेम्बर में महामंत्री रह चुके हैं और चेम्बर के निवर्तमान कार्यकारिणी में उपााध्यक्ष है। इसके अतिरिक्त वे आलू प्याज अढ़तियां संघ में भी अपनी सक्रिय सेवाएं दे चुके हैं। विक्रम सिंह देव छ.ग. चेम्बर  के कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे है एवं तथा रायपुर प्लायवुड एसोसियेशन में संरक्षक हैं।
 
 
इसी तरह मंगेलाल मालू  छ.ग. चेम्बर में उपाध्यक्ष रह चुके हैं एवं व्यापारी हित से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा से ही मुखर रहे हैं। चुनाव सह संचालक बनाए गए गारगी शंकर मिश्र भिलाई चेम्बर में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन कर चुके हैं साथ ही निवर्तमान चेम्बर कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। राम मंधान डुमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के अध्यक्ष हैं, साथ ही चेम्बर में उपाध्यक्ष रहे हैं परमानन्द अग्रवाल (जैन), विजय शर्मा,एवं कैलाश खेमानी चेम्बर में विगत 15-20 वर्षो से जुडे हुए है।


Share

Leave a Reply