BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जेल में बंद कैदियों को मिलेगा गंगा जल स्नान का अवसर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

जेल में बंद कैदियों को मिलेगा गंगा जल स्नान का अवसर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
Share

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों की भी इच्छाशक्ति होती है और वे भी गंगा स्नान का पुण्य लाभ लेना चाहते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में 25 फरवरी को गंगा जल से सामूहिक स्नान करवाया जाएगा। इस पहल के तहत सभी कैदियों को गंगा जल से स्नान कर आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि संस्कार हमारी संस्कृति से जुड़े हैं और यह हमारी परंपराओं का एक अभिन्न हिस्सा है। समाज में सुधार और पुनर्वास की भावना के तहत यह निर्णय लिया गया है, जिससे कैदियों में आत्मशुद्धि और नैतिकता के भाव उत्पन्न हों। उन्होंने यह भी कहा कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है और हर व्यक्ति को इसका लाभ उठाने का अधिकार है। इसी सोच के तहत जेलों में बंद कैदियों को भी इस आध्यात्मिक अवसर से जोड़ा जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जेल अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और उनके पुनर्वास के प्रति प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।



Share

Leave a Reply