ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होकर रायपुर लौटीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सुप्रीमो रेणु जोगी
रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सुप्रीमो रेणु जोगी अस्पताल में अपना ऑपरेशन करवाने के बाद स्वस्थ होकर विमान से रायपुर पहुँच रहीं हैं। इस दौरान जोगी कांग्रेसी विमानतल में कोरोना गाईडलाइन के साथ आत्मीयता पूर्वक डॉक्टर रेणु जोगी का स्वागत करेंगे।
भगवानू नायक ने कहा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय अजीत जोगी के निधन के पश्चात पार्टी के द्वारा पार्टी हाईकमान डॉक्टर रेणु जोगी और पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी है। नेता द्वय के दिशानिर्देश में लगातार पार्टी मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका निभा रही है और कोरोनाकाल मे कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर में सेवा का कार्य किए हैं। डॉक्टर रेणु जोगी के बीमार होने से कार्यकर्ताओं में चिंता बना हुआ था परंतु छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा से उनके सफल ऑपरेशन, स्वस्थ होकर और सुरक्षित रूप से वापसी पर जोगी कांग्रेसियों में खुशी की लहर है




