राजधानी में गार्डन के पास खेल रहे मासूम को जेसीबी चालक ने मारी टक्कर...मौके पर मौत
रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव के विनायक सिटी में गार्डन में खेल रहे 2 साल के मासूम की जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन नीलक्ष चन्द्राकर 2 वर्ष पिता मनीष देव चन्द्राकर निवासी विनायक सिटी रिंग रोड भाठागांव गार्डन के पास खेल रहा था। तभी कंस्ट्रक्शन वर्क में लगी जेसीबी ने उसे टक्कर मार दी। जिसकी वजह से नीलक्ष के सिर और शरीर में गंभीर चोटे आई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों नें उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने जेसीबी CG 04 NJ 5182 के चालक पर लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने के मामले में धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।




