CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लॉकडाउन में चोरी छुपे चल रहा था जिम, संचालक समेत 21 गिरफ्तार

 लॉकडाउन में चोरी छुपे चल रहा था जिम, संचालक समेत 21 गिरफ्तार
Share

बिलासपुर। बिलासपुर शहर के सरकंडा पुलिस द्वारा लॉकडाउन के शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी है, इसी कड़ी में लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी कर जिम चला रहे एक जिम संचालक और वहां एक्सरसाइज कर रहे 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं 3 किराना दुकान वालों समेत सरकंडा पुलिस ने आज कुल 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। जिले में दिनांक 15 मई तक लॉकडाउन प्रभावशील है, सरकंडा थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराने पुलिस नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्यवाही कर रही है। इसके बावजूद भी कुछ दुकानदार और व्यवसाई लॉकडाउन के शर्तों का उल्लंघन कर व्यवसाय संचालित कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज सरकंडा पुलिस टीम को सूचना मिली कि लिंगियाडीह वेयरहाउस के सामने स्थित फिटनेस जोन जिम का संचालक चोरी-छिपे किया जा रहा है। जिम में बहुत भीड़-भाड़ है। जिस पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम बनाकर रेड कार्यवाही की, तो फिटनेस जोन जिम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिम संचालक द्वारा भीड़-भाड़ इक_ा कर चोरी छिपे जिम खोलकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करना पाया गया। आरोपी जिम संचालक मनोज वर्मा एवं उपस्थित 20 अन्य आरोपियों के विरुद्ध लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।


Share

Leave a Reply