जिन्दल पावर लिमिटेड को मिली एक और सफलता : कोयला मंत्रालय ने जिन्दल पावर को घोषित किया सफल बोलीदाता
रायपुर | जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड की सहायक कंपनी जिन्दल पावर लिमिटेड को गारे पालमा 4/1 कोयला खदान के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया है।
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल पकड़ाया, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस
यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिन्दल पावर लिमिटेड ने बोली के लिए निर्धारित प्रतिनिधि मूल्य के 25 प्रतिशत प्रीमियम पर गारे पालमा 4/1 कोयला खदान के लिए नीलामी जीती। जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक वी.आर.शर्मा ने इस संबंध में जारी अपने बयान में कहा, जे.पी.एल. को सफल बोली लगाने वाले के रूप में घोषित करने के लिए हम कोयला मंत्रालय के शुक्रगुजार हैं।
पढ़ें : बड़ी खबर: गाजीपुर बॉर्डर पर किसान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- बेकार न जाए मेरी शहादत
जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड देश की अग्रणी स्टील उत्पादक कंपनियों में से एक है जो बुनियादी ढांचा क्षेत्र की मजबूती के लिए पूरे समर्पित भाव से काम कर रही है। विश्व स्तर पर लगभग 90 हजार करोड़ रुपए के निवेश के साथ जेएसपीएल अपनी क्षमता के पूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान दे रही है। ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके। तमनार में स्वतंत्र पावर प्लांट का संचालन कर रही जिन्दल पावर लिमिटेड की उत्पादन क्षमता 3400 मेगावाट है। देश में स्वतंत्र बिजली उत्पादन करने वाली यह पहली निजी कंपनी है।




