नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने दिसंबर में किया रिकॉर्ड स्टील उत्पादन, पढ़ें पूरी खबर

जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने दिसंबर में किया रिकॉर्ड स्टील उत्पादन, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने दिसंबर में रिकॉर्ड 7.27 लाख टन स्टील का मासिक उत्पादन किया है। कंपनी के अंगुल, रायगढ़ और पतरातू प्लांट के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि के फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में पिछले वर्ष के मुकाबले जेएसपीएल का स्टील उत्पादन 20 फीसदी बढ़कर लगभग 19.3 लाख टन हो गया। जबकि उपरोक्त अवधि में ही बिक्री 12 फीसदी बढ़कर लगभग 18.8 लाख टन हो गई।

पढ़ें : राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला आया सामने, गर्भवती होने के बाद शादी से किया इंकार

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जेएसपीएल के ओडिशा स्थित अंगुल के एकीकृत स्टील प्लाट ने 4.16 लाख टन स्टील का उत्पादन किया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित स्टील प्लांट ने 3.11 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। स्टील बिक्री में भी कंपनी ने शानदार सफलता हासिल की है और दिसंबर-2020 में 7.11 लाख टन स्टील की बिक्री कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : पत्नी ने अपने पति की टंगिया मारकर की हत्या, अपने 3 बच्चों को भी कुँए में फेका, पढ़ें पूरी खबर 


जेएसपीएल ने वित्त वर्ष-2021 की तीसरी तिमाही में लगभग 19.3 लाख टन स्टील का उत्पादन किया जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 16.1 लाख टन था। इसी तरह वित्त वर्ष-2021 की तीसरी तिमाही में लगभग 18.8 लाख टन स्टील की बिक्री दर्ज की गई। जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 16.7 लाख टन दर्ज की गई थी। विदेशी कारोबार मोर्चे पर भी जेएसपीएल ने पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 3.87 लाख टन स्टील का निर्यात किया है, जो कुल बिक्री का 21 फीसदी है।



Share

Leave a Reply