नौकरी मिली नहीं और बेरोजगारी दर कम हो गई, यह कैसा मजाक है-रमन सिंह
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर भूपेश सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधा है।
डा. सिंह ने कहा कि एक ओर जहां पढ़े-लिखे युवा मनरेगा में मजदूरी करने मजबूर हैं तो कई युवा गोबर इक_ा करने में लगे है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने शराब दुकान खोलकर कई युवाओं को शराबी बना दिया है। ये राज्य सरकार का रोजगार फार्मूला है। उन्होंने कहा कि नौकरी मिली नहीं और बेरोजगारी दर कम हो गई यह कैसा मजाक है।




