CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर में वन विभाग व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई: करोड़ो रुपये की बेशकीमती लकड़ी जप्त, चालक गिरफ़्तार

 रायपुर में वन विभाग व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई: करोड़ो रुपये की बेशकीमती लकड़ी जप्त, चालक गिरफ़्तार
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में वन विभाग और सायबर सेल की टीम ने देर रात बेशकिमती लकड़ी की तस्करी करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार वन विभाग को एक हफ्ते पहले सूचना मिली थी कि उड़ीसा से अवैध रूप से बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी की जा रही है। विभाग की टीम जांच में जुटी तो मुखबिर से सुचना मिली कि गुरुवार देर रात बलौदाबाजार के सरसींवा बिलाईगढ़ से बेशकीमती खैर की लकडी लेकर HR-29-E-1756 नंबर का एक कंटेनर रायपुर की तरफ रवाना होगा। इस जानकारी को वन विभाग ने पुलिस के आला अधिकारियो से साझा किया तो वर्ल्ड रोड़ सेफ्टी क्रिकेट सीरिज में ड्यूटी के लिये रायपुर, महासुमंद और धमतरी से बुलाये गये सायबर सेल के जवानो की एक 5 सदस्यीय टीम बनाकर रायपुर आने वाले पांच रास्तो पर तैनात किया गया।

इस दौरान सायबर सेल की टीम को रिंगरोड नंबर तीन की तरफ से मिले नंबर का एक ट्रक आता दिखा तो उसको रोकने की कोशिश की लेकिन ड्रायवर कंटेनर को रोके बगैर भगाकर ले गया। इसके बाद आरंग क्षेत्र में काफी दूर पीछा करने के बाद कंटेनर को रोककर थाना लाया गया औऱ जब कंटेनर को खोला गया तो उसमें बेशकीमती खैर की लकड़ी बरामद हुई।

वन विभाग के अधिकारियो के मुताबिक खैर की लकडी का उपयोग कत्था बनाने में किया जाता है और इसका बाजार में 6 हजार रूपये क्विंटल के हिसाब से बिकती है। जब्त लकडी की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने पंजाब के पटियाला निवासी ट्रक ड्रायवर को गिरफ्तार कर प्रराभिंक पुछताछ की तो खुलासा कि बेशकीमती लकडी उड़ीसा से हिमाचल प्रदेश तस्करी कर ले जाई जा रही थी.। पुलिस ने जब इसके दस्तावेज चेक किये तो सभी दस्तावेज फ़र्ज़ी निकले। फिलहाल पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम की धारा 40 व 41 के तहत कार्रवाई कर आऱोपी कंटेनर चालक से पूछताछ में जुटी है।
 


Share

Leave a Reply