CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक निर्मल अग्रवाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक निर्मल अग्रवाल रिश्वत लेते गिरफ्तार
Share

रायपुर. माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक निर्मल अग्रवाल को ACB की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ACB की टीम ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक निर्मल अग्रवाल को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने निर्मल अग्रवाल के दफ्तर में ट्रेप लगाया था। ACB की टीम निर्मल अग्रवाल को अपने साथ लेकर रवाना हुई है। इससे पहले बिलाईगढ़ में बीईओ ऑफिस का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया है। बलौदाबाजार ACB ने बीईओ ऑफिस के बाबू रामनाथ बंजारे को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है।

BEO ऑफिस के बंद कमरे में रिश्वतखोर बाबू पर कार्रवाई जारी है। प्रार्थी के पिता से पेंशन राशि चालू कराने को लेकर बाबू रामनाथ बंजारे ने रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया था। बीईओ ऑफिस के बाबू रामनाथ बंजारे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
 



Share

Leave a Reply