CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जे.एस.पी.एल. का शोरूम रायपुर में उपयोगकर्ताओं को प्रोडक्ट क्वालिटी भी बताई जाएगी

 जे.एस.पी.एल. का शोरूम रायपुर में उपयोगकर्ताओं को प्रोडक्ट क्वालिटी भी बताई जाएगी
Share

रायपुर। नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने रायपुर के तेलीबांधा में अपना विशेष शोरूम खोला है, जहां लोगों के उपयोग में आने वाले अनेक उत्पाद जैसे जिन्दल पैंथर सरिया, सीमेंट, स्ट्रक्चरल स्टील और स्टील के अन्य ग्रेड की नुमाइश की जाएगी। इस दौरान जेएसपीएल के उत्पादों की क्वालिटी के बारे में भी ग्राहकों को बताएगा जाएगा कि इनके इस्तेमाल से वे कितने सुरक्षित और आश्वस्त महसूस करेंगे।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जेएसपीएल ने अपने प्रोडक्ट को लोगों तक पहुंचाने के लिए स्टील मार्ट आउटलेट की अवधारणा पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत शोरूम खोलकर लोगों तक जेएसपीएल के क्वालिटी उत्पादों की जानकारी पहुंचाई जाएगी ताकि वे अपनी पसंद के उत्पादों की बुकिंग कर सकें। इसके साथ ही ग्राहकों को बताया जाएगा कि वो प्रोडक्ट बाकी से अलग और अधिक विश्वसनीय कैसे है।
शोरूम उद्घाटन के अवसर पर रायपुर मशीनरी डिवीजन के बिजनेस हेड नीलेश टी. शाह, पारस शर्मा, सूर्योदय दुबे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
 


Share

Leave a Reply