CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हर रोज 50 से 100 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगी जेएसपीएल

 छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हर रोज 50 से 100 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगी जेएसपीएल
Share

रायपुर। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप से अस्पतालोें में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। ऐसे कठिन समय में जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड ने एक बार फिर आगे बढ़कर जिम्मेदारी ली है। चेयरमैन नवीन जिंदल ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में समूह के संयंत्रों से 50 से 100 टन मेडिकल ऑक्सीजन की रोजाना आपूर्ति करने की घोषणा की है। कंपनी महामारी की शुरूआत से ही अपने रायगढ़ संयंत्र से मेडिकल काॅलेज को ऑक्सीजन की नियमित आपूर्ति कर रही है। कोविड-19 महामारी के कहर के साथ ही देश में इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे मेडिकल आक्सीजन की कमी हो गई है। संकट के इस समय में जेएसपीएल समूह ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ और ओडिशा में जरूरत पड़ने पर प्रतिदिन 50 से 100 टन मेडिकल आक्सीजन की आपूर्ति की घोषणा की हैै। शनिवार रात ही आपातकालीन स्थिति को देखते हुए रायगढ़ से 16-16 टन मेडिकल आक्सीजन की दो खेप रायपुर के लिए रवाना की गई। साथ ही जबलपुर के लिए भी 16-16 टन मेडिकल आक्सीजन के साथ दो वाहन रवाना किए गए। संयंत्र पहले से ही रायगढ़ मेडिकल काॅलेज को आक्सीजन की नियमित आपूर्ति कर रहा है। कोरोना वायरस की पहली लहर के समय से ही यहां लगातार आक्सीजन सिलेंडर भेजे जा रहे हैं। समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल ने आक्सीजन की आपूर्ति की घोषणा करते हुए कहा कि संकट के समय समूह अपनी परंपरा के अनुसार देश के साथ खड़ा हुआ है। समूह की सोच हमेशा पीपल फर्स्ट की रही है और इस समय पहली प्राथमिकता आपातकालीन स्थिति में मरीजों तक आक्सीजन पहुंचाने की है। जेएसपीएल के सीओओ-छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने बताया कि महामारी को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए संयंत्र में कोरोना वायरस से बचाव के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। संयंत्र और काॅलोनी परिसर में कोविड प्रोटोकाॅल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।


Share

Leave a Reply