CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ का शिमला: मैनपाट महोत्सव की शान बढ़ाएंगे कैलाश खेर, 12 को मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ

 छत्तीसगढ़ का शिमला: मैनपाट महोत्सव की शान बढ़ाएंगे कैलाश खेर, 12 को मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ
Share

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में कल से तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज होने वाला है। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस दौरान एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ ही वादियों में कैलाश खेर, अनुज शर्मा, खेसारी लाल, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी सहित स्थानीय कलाकारों के स्वर भी बिखरेंगे। साथ ही फूडजोन, मेला भी होगा। 
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस अवसर पर शैला, सुआ और करमा नृत्य के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति व संस्था को सम्मानित करेंगे। राज्य सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साल 2012 से मैनपाट में महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष किया जा रहा है। मैनपाट को छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से जाना जाता है। यहां प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ विभिन्न बोली, भाषा और संस्कृतियों का भी संगम है।
 

मैनपाट में तिब्बती कैम्प, बुद्धिष्ट मंदिर और जलवायु हिल स्टेशन शिमला का अहसास कराते हैं। मैनपाट में 20 से 25 पर्यटन प्वाइंट हैं। इनमें टाइगर प्वाइंट, मेहता प्वाइंट, फिश प्वाइंट, किंग प्वाइंट, परपटिया व्यू, बौद्ध मंदिर और उल्टा पानी व जलजली शामिल है। उल्टा पानी में नीचे से ऊपर की ओर पानी का बहाव है। इंजन बंद वाहनों का चढ़ाई पर चढ़ना और जलजली की उछाल वाली जमीन पर्यटकों को चकित करते हैं।
 


Share

Leave a Reply