राजधानी के एक मेडिकल स्टोर्स पर की गई कार्यवाई, मास्क और सैनिटाजर का कर रहा था कालाबजारी
रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक खबर मिल रही है की रायपुर के एक मेडिकल स्टोर्स में ड्रग विभाग की टीम ने दबिश दे कर उसके खिलाफ कार्यवाई की है| आपको बता दे की कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन किए जाने के बाद से नकली सेनिटाइजर बनाने और बेचने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच ड्रग विभाग की टीम ने शुक्रवार को विद्या मेडिकल स्टोर में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि यहां मुनाफाखोरी के चक्कर में मास्क और सैनिटाजर उचे दाम पर बेचे जा रहे थे। अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि विद्या मेडिकल स्टोर में अधिक दाम पर मास्क और सैनिटाज़र बेचे जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी ग्राहक बनकर स्टोर पहुंचे थे। मेडिकल स्टोर संचालक ने अधिकारियों को मास्क और सेनिटाइजर की कीमत अधिक बताई, जिसके बाद मेडिकल संचालक के खिलाफ कार्रवाई जारी है|




