CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कलयुगी पिता ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट...धारदार हथियार से वार कर दिया वारदात को अंजाम...पढ़िए पूरी खबर

कलयुगी पिता ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट...धारदार हथियार से वार कर दिया वारदात को अंजाम...पढ़िए पूरी खबर
Share

 बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। अपराधी बेखौफ होकर मारपीट, चाकूबाजी, लूट और हत्या जैसे अपराधों को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी आरोपियों में कोई डर नजर नहीं आता है। लगातार बढ़ रहे अपराध के बीच एक और हत्या की खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के अनुसार एक पिता ने ही अपने चार साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया। वहीं वारदात की सुचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट

  मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना के महुआडीह गांव में एक पिता ने अपने चार साल के मासूम की हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर मासूम को मौत के घाट उतारा है। आरोपी ने ऐसा क्यों किया इसका कारण फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है। वारदात की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।

 


Share

Leave a Reply