नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कलयुगी बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला: पुलिस को गुमराह करने की कोशिश नाकाम

 कलयुगी बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला: पुलिस को गुमराह करने की कोशिश नाकाम
Share

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली में 29 जनवरी की रात फग्गू निषाद पर हुए जानलेवा हमले में उसका बेटा ही आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपित बेटे को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। 

आरंग पुलिस थाना प्रभारी लेखधर दीवान से मिली जानकारी में घरेलू विवाद के चलते तेजराम निषाद ने अपने पिता फग्गू निषाद पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। इसके बाद खुद आरंग थाना आकर शिकायत दर्ज करा दी। हमले में फग्गू निषाद बुरी तरह घायल हो गया था, जिसे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। फग्गू निषाद के बयान के आधार पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी तेजराम निषाद को धारा 307 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी पुत्र ने पिता पर जानलेवा हमला करने का अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


Share

Leave a Reply