कलयुगी बेटे ने काटा पिता का गला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर। कलयुगी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ये मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत रिंगवार के आश्रित ग्राम पिपरपारा का है. जहां रहने वाले भावन सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 60 को बीती रात उसके ही बेटे सियाराम उम्र 30 वर्ष ने बसुले से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र दोनों आंगन में सोए हुए थे, आज सुबह जब घर के अन्य सदस्य सोकर उठे तो उनके होश उड़ गए, खून से लथपथ लाश बाड़ी में देखते ही सनसनी फैल गई. तभी परिजनों को पता चला हत्या करने वाला कोई और नहीं उनका बेटा ही है. मामले में रतनपुर पुलिस ने बेटे को अपनी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में जुट गई है.




