CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कवर्धा मामला : 2 और आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा मामला : 2 और आरोपी गिरफ्तार
Share

कवर्धा: कवर्धा नगर में 3 अक्टूबर को हुए झंडा विवाद मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी 12 अक्टूबर को की है।


झंडा को लेकर युवकों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। एक गुट के 16 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 11 अक्टूबर को 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने से गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 29 हो गई है। ये सभी एक पक्ष के हैं तथा कवर्धा के रहने वाले हैं।


झंडा विवाद मामले में शामिल लोगो के खिलाफ कवर्धा थाना में अप
राध क्रमांक 801/2021 ,अपराध क्रमांक 802/2021,804/2021 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अपराध क्रमांक 801/2021 में धारा147,148,294,295,323,506 बी , भा द वि और अपराध क्रमांक 802/2021 में धारा 294,336,147 भा द वि और अपराध क्रमांक 804/2021 में धारा 147,148,353,332,153 ए,427,295 भा द वि 25,27 आर्म्स एक्ट और लोक संपत्ति नुकसानी का निवारण अधिनियम की धारा 3 कायम किया गया था।


झण्डा विवाद को लेकर बने तनाव के माहौल को देखते हुए कवर्धा नगर में धारा 144 लागू की गई थी। इसके बावजूद 5 अक्टूबर को जुलूस निकाल दिया गया था।जुलूस में शामिल लोगों ने नगर में हिंसा मचा दी तो कर्फ्यू लगाना पड़ा। जुलूस की अगुवाई राजनांदगांव लोकसभा सीट के सांसद संतोष पाण्डेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह कर रहे थे। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ अपराध कायम कर 77 लोगो की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार लोग कबीरधाम जिले के न होकर अन्य जिलों के हैं।



Share

Leave a Reply