CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कवर्धा हिंसा : दुर्ग जेल में बंद 18 आरोपियों को मिली जमानत...

कवर्धा हिंसा : दुर्ग जेल में बंद 18 आरोपियों को मिली जमानत...
Share

कवर्धा, कवर्धा मामले में दुर्ग जेल में बंद 18 आरोपियों को जमानत मिल गई है। कवर्धा में हुई हिंसा के बाद इन सभी को गिरफ्तार कर दुर्ग सेंट्रल जेल में दाखिल किया गया था। गुरुवार को इनकी जमानत मंजूर हुई और सभी को रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद आरोपियों को लेने के लिए उनके परिजन, भाजपा और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे।
ज्ञातव्य है कि कवर्धा के लोहारा नाका चौक में 3 अक्टूबर को दो गुटों में विवाद हुआ था। पुलिस ने अब तक इस मामले में 108 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक गुट से 29 और दूसरे गुट के 79 आरोपी शामिल हैं। कवर्धा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने बुधवार को दुर्ग जेल में बंद 18 आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
जिन 18 लोगों को जमानत पर दुर्ग जेल से रिहा किया गया उनमें आयुष शर्मा, ऋषभ चौरसिया, बसंत ध्रुव, नवदीप चंद्रवंशी, दीनू झारिया, आकाश तिवारी, तोरण दिवाकर, विष्णु कौशिक, सागर नामदेव, अंशु ठाकुर, मोटी उर्फ भास्कर, उज्ज्वल पांडे, तुकाराम, गजेंद्र झारिया, शूरवीर देवार, अमीर देवार, गोलू और रिंकू देवार शामिल हैं।
 



Share

Leave a Reply