केशकाल घाट मार्ग इन वाहनों के लिए 10 दिन रहेगी बंद
कोंड़ागांव : जिले के केशकाल घाट के गारका पुलिया से घाट की सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ है। इसके लिए भारी वाहनों के आवागमन के लिए 10 दिन के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है। अब भारी वाहनों को कांकेर से भानुप्रतापपुर होते हुए नारायणपुर से कोंडागांव भेजा जाएगा। जबकि जगदलपुर से आने वाली गाडिय़ों को को कोंडागांव से नारायणपुर-अंतागढ़ और भानुप्रतापुर होते कांकेर आएंगी।
एनएचडीपी के इंजीनियर कैलाश साहू ने कहा कि केशकाल घाट की सड़क का मेंटनेंस करने जिस ठेकेदार को काम दिया गया था, वह लेटलतीफी कर रहा था। कलेक्टर ने उसे काम जल्द से जल्द पूरा करने कहा है। साहू ने कहा कि यह काम 10 दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।




