BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में खादी ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कार्यक्रम का आयोजन

श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में खादी ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कार्यक्रम का आयोजन
Share

 रायपुर- आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में खादी ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी एवं स्वयंसेवकों द्वारा रैली आयोजित की गई जिसमें लगभग 125 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं की रैली कलेक्ट्रेट परिसर, नगर घड़ी चौक, शास्त्री चौक से होते हुए महाविद्यालय परिसर में आई।

इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक डॉ कुलदीप वर्मा जी, सहायक निदेशक श्री संदीप शर्मा जी, सहायक निदेशक अनूप कुमार श्रीवास्तव जी, सहायक निदेशक एमपी रावत जी तथा खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष माननीय अजय तिवारी जी उपस्थित रहे।

खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष अजय तिवारी जी तथा निदेशक डॉ कुलदीप वर्मा जी ने छात्राओं को अपने उद्बोधन में स्वदेशी अपनाने तथा खादी को प्रोत्साहित करने हेतु छात्राओं को संकल्पित करवाया।

इस अवसर पर एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया,
छात्राओं ने कार्यक्रम का बहुत आनंद लिया और स्वयं चरखा चलाकर खुश हुए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ संगीता घई, एनएसएस अधिकारी सुश्री तेजेश्वरी साहू, संरक्षक डॉ पदमा शर्मा, डॉ गायत्री शर्मा एवं समस्त सहायक प्राध्यापक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।



Share

Leave a Reply