रायपुर में फिर हुई चाकू-बाजी: पूर्व विवाद के चलते दो लड़कों को चाकू मारकर किया घायल
रायपुर। पूर्व विवाद के चलते नाबालिग को चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सीतलापारा गली नंबर 4 रामनगर गुढिय़ारी निवासी विपुल मिश्रा 17 वर्ष पिता सुरेश मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 15 जनवरी को रात 8.30 बजे के आस-पास नेहरुनगर चौक रामनगर में प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ नास्ता करने गया हुआ था वापस आते समय पूर्व विवाद को लेकर हरीश साहु ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर बटन चाकू से पीठ पर मारकर चोट पहुंचाया व बीच बचाव करने पर पीडि़त के दोस्त अमन वर्मा एवं युवराज साहु के साथ गाली-गलौच कर अमन वर्मा के पीठ पर भी चाकु से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25,27,294,506,324 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




