CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी में फिर हुई चाकू बाजी: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाक़ू से हमला, आरोपी फरार

 राजधानी में फिर हुई चाकू बाजी: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाक़ू से हमला, आरोपी फरार
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजातालाब इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। एक युवक को दो बदमाशों ने लहुलुहान कर दिया है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक बदमाश गोलू अंडा और साथी डिक्कू वर्मा उर्फ दीपेश ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया है। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक युवक को गंभीर चोंटे आई है। इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि दुर्गा मंदिर के पास गोलू अंडा और डिक्कू वर्मा ने आशीष चौधरी पर हमला किया। आरोपियों ने युवक के पैर पर चाकू से वार किया है। इनके बीच आपस में काफी समय से विवाद था। उसी पुरानी रंजिश को लेकर युवक को लहुलुहान किया गया है।

बता दें कि दोनों आरोपी गोलू और डिक्कू के खिलाफ पहले से चाकूबाजी के मामले दर्ज हैं। घायल आशीष चौधरी के ऊपर भी पहले एक दो अपराध दर्ज हो चुके हैं। अब पुरानी रंजिश खूनी वारदात में तब्दील होती दिख रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
 


Share

Leave a Reply