राजधानी के कुशालपुर में हुआ चाकू-बाजी, किराना दुकान संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला
रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर में मामूली विवाद के चलते एक व्यवसायी को चाकू मारकर घायल कर दिया वहीं आरोपी मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुशालपुर में प्रार्थी अमर लाल सोनकर का किराना दुकान है। रोज की तरह आज सुबह भी वह अपने दुकान खोलने के लिए घर से रवाना हुआ। कुशालपुर में अपने दुकान का ताला खोलकर वह ग्राहकी निपटा रहा था। इसी बीच आरोपी मयंक उपाध्याय वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर प्रार्थी अमरलाल सोनकर के साथ उसकी कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ा कि आरोपी ने तैश में आकर अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी पर ताबड़तोड़ वार कर वहां से भाग निकला। प्रार्थी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने आरोपी मयंक उपाध्याय के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।




