राजधानी में एक बार फिर चाकू-बाजी, चार के खिलाफ जुर्म दर्ज
रायपुर। पूर्व में हुए विवाद को लेकर चार युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149 व 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। घटना बुधवार रात करीब 9.30 बजे न्यू राजेन्द्रनगर के सब्जी मार्केट के पास की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर आरोपी रितेश साहू, आकाश, सागर एवं अन्य एक ने मिलकर संजू गोस्वामी से पूर्व में हुए विवाद की बात को लेकर उससे झगड़ा करते हुए लाठी-डंडा, स्टीक व चाकू से मारकर प्राण घातक चोट पहुंचाई, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल किया गया है। घटना के बाद घायल युवक की बहन संध्या गोस्वामी ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।




