राजधानी में चाकूबाजी: मामूली विवाद के चलते मारा चाक़ू, पुलिस ने दबोचा
रायपुर: मामूली विवाद के चलते युवक को चाक़ू मारकर घायल करने वाला आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के सतनामी पारा का है, जहां मामूली विवाद के चलते भक्का उर्फ राजेंद्र लहरी ने ताराचंद्र ध्रुव को चाकू मर दिया। ताराचंद्र वहीं घायल हो गया तथा उसे तत्काल उपचारार्थ मेकाहारा में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रकरण में पीड़ित पक्ष ने तत्काल थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध किया तथा थाना प्रभारी निरीक्षक योगिता खापर्डे के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी भक्का उर्फ राजेंद्र लहरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी - भक्का उर्फ राज उर्फ कुलेश्वर घृतलहरे पिता रविशंकर धृत लहरें उम्र 23 साल निवासी सतनामी पारा रायपुर।




