CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर युवक को मारा चाकू,तीन के खिलाफ मामला दर्ज

 शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर युवक को मारा चाकू,तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Share

रायपुर। शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर युवक के साथ मारपीटकर चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार राखीनगर बस्ती समता कालोनी रायपुर निवासी कमल बाघ 24 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 26 अप्रैल को प्रार्थी के घर शादी कार्यक्रम चल रहा था खाना खाने के बाद रात 08 बजे दोस्त गणेश साहू को उसके घर छोडऩे रेलवे पटरी की ओर गया था गणेश को छोड़कर वापस आ रहा था तभी राखीनगर पटरी किनारे रास्ते में राजा राजपूत उर्फ नेपाली,मुकेश निर्मलकर एवं जीतेश हरीपाल ने पीडि़त को रोककर शराब पीने के लिये पैसा मांगा नही है कहने पर तीनों मिलकर गाली-गलौचकर मारपीट करने लगे व जान से मारने की धमकी देकर जांघ में चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद मदद के लिये चिल्लाने पर मोहल्ले वालों ने उसे मेकाहारा अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती किया था। उपचार के बाद ठीक हो जाने पर परिवार वालों की सलाह के बाद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अगल धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।


Share

Leave a Reply