BREAKING: राजधानी रायपुर में फिर चला चाक़ू, देर रात युवक की चाक़ू मारकर हत्या
रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक बार फिर एक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक भी पुराना हिस्ट्रीशीटर चाकूबाज़ था, जो कई चाकूबाजी की घटनाओं में शामिल था।
जानकारी के अनुसार गुढियारी निवासी देवा नायडू का तेलघानी नाका स्थित रेल्वे माल गोदाम के पास कुछ अज्ञात युवको से विवाद हुआ जहां देवा पर ताबडतोड चाकूओ से कई वार किये गए जिससे देवा गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी मौके से एक ऑटो में बैठकर फरार हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल देवा नायडू को लहुलुहान हालत में मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक भी पुराना चाकूबाज था और चाकूबाजी की कई वारदातो को अंजाम दे चुका था। पुलिस भी किसी पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओ पर जांच में जुटी हुई है और गंज थाना पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियो जिनमें कुछ नाबालिगो को भी हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।




