CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोतवाली पुलिस ने सुलझाई युवती के अंधे कत्ल की गुत्थी, प्रेमी निकला युवती का हत्यारा

 कोतवाली पुलिस ने सुलझाई युवती के अंधे कत्ल की गुत्थी, प्रेमी निकला युवती का हत्यारा
Share

जशपुर। कोतवाली पुलिस ने युवती के अंधे कत्ल की गुत्थी को थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने सुलझाया है। मृतिका का प्रेमी ही हत्यारा निकला है। 

जानकारी के मुताबिक दिनांक 22-09-2020 को प्रार्थी बालकिशुन टोप्पो पिता सबु टोप्पो जाति उरांव उम्र 50 वर्ष निवासी-हटकलता थाना व जिला जशपुर (छ0ग0) की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जशपुर में मर्ग क्रमांक 115/2020 धारा 174 जा0फौ0 पंजीबद्ध कर मृतिका हेमपुष्पा टोप्पो पिता बालकिशुन टोप्पो उम्र 18वर्ष निवासी-हटकलता थाना जशपुर का पी. एम. कराया गया था। 

डॉक्टर टीम के द्वारा विसरा एफ एसएल रिपोर्ट आने के बाद मौत की प्रकृति देना पीएम रिपोर्ट में लेख किये थे। जप्तशुदा विसरा का एचपीडी एवं एफ एसएल परीक्षण उपरांत पीएम रिपोर्ट की क्यूरी डॉक्टर टीम से कराया गया। डॉक्टर टीम द्वारा मृतिका हेमपुष्पा टोप्पो की मृत्यु की प्रकृति के संबंध में सामूहिक शव परीक्षण एवं जॉंच पड़ताल उपरांत मृत्यु की प्रकृति मानव वध से नकारा नहीं जा सकता लेख किये जाने पर संदेही आरोपी नरेन्द्र राम को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर पुरे मामले का खुलासा हुआ। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर बालाजी राव (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी तथा एसडीओपी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर मर्ग विवेचना जॉंच दौरान संदेही आरोपी नरेन्द्र राम पिता भीम नारायण राम उम्र 22वर्ष निवासी-जामपानी इंदाघाट थाना-दुलदुला को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका हेमपुष्पा टोप्पो से उसका करीब 4-5 साल से प्रेम संबंध था एवं घटना दिनांक 22-09-2020 को मृतिका हेमपुष्पा को मिलने बुलाने एवं शादी करने दबाव डालने से नहीं मानने पर पत्थर से सिर में मारना तथा मोबाइल व सिम को अपने साथ ले जाना एवं घर के पास के नाला में उसका तथा मृतिका हेमपुष्पा टोप्पो का मोबाइल सिम को फेंक देना बताया। घटना में प्रयुक्त पत्थर का टुकड़ा को जप्त किया गया। आरोपी नरेन्द्र राम के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 22-02-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में उक्त आरोपी को पकडऩे लक्ष्मण सिंह धुर्वे निरीक्षक थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर, निवासी हीरालाल बाघव, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार सिंह, आरक्षक संदीप साय, शोभनाथ साय, पवन पैंकरा, धीरेन्द्र सिंह मधुकर, नगर सैनिक विद्याधर यादव की सराहनीय योगदान रहा है।


Share

Leave a Reply