BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोविड-19 कोराना नियम निर्देशों का अवहेलना करने पर रिसाली निगम द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही

कोविड-19 कोराना नियम निर्देशों का अवहेलना करने पर रिसाली निगम द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही
Share

रिसाली / भिलाई | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग के आदेशों के परिपालन में रिसाली निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर तथा जोन आयुक्त रमाकांत साहू के मार्ग दर्शन में रिसाली निगम की उडऩदस्ता टीम द्वारा अलग अलग समुहों में बटकर निगम क्षेत्र के सभी चैक चैराहों, बाजारों एवं वयवसायिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में प्रतिदिन की तरह आज भी व्यापक रूप से शासन के गाईडलाईन का पालन कराने सघन निरीक्षण कर दुकानदारों एवं हठधर्मी नागरिकों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया। आज उडऩदस्ता टीम द्वारा चैक चैराहों पर दो सवारी वाहनों एवं चार पहिया वाहनों में मास्क नहीं पहनने वालों को सक्त चेतावनी देते हुए दाण्डिक शुल्क वसूला गया। दुर्ग कलेक्टर के आदेश के तहत् जिले में लागू धारा 144 के प्रभावशील होने से प्रतिबंधित सामग्री विक्रय करते पाये जाने पर एवं ग्राहकों को मास्क नहीं पहनने के बावजूद क्रय विक्रय किये जाने पर ताबड़ तोड़ दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया। निगम के उडऩदस्ता टीम द्वारा आज रूआबांधा सम्पूर्ण क्षेत्र, कृष्णा टाकीज रोड रिसाली, आजाद मार्केट रिसाली, डीपीएस चैक रिसाली क्षेत्रांतर्गत ताबड़तोड़ कार्यवाही कर दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया तथा दाण्डिक शुल्क नहीं देने वाले से उठक बैठक कराया गया तथा भविष्य में शासन के नियम निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी गई। वार्ड 43 स्टेशन मरोदा के चन्द्रिका किराना स्टोर्स के व्यवसायी से प्रतिबंधित सामग्री विक्रय किये जाने पर रू. 5000/- दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया है। इसी वार्ड के दुकानदार झुमुकलाल द्वारा समय पूर्व दुकान खोलने एवं प्रतिबंधित सामग्री बेचे जाने पर रू. 5000/- दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया है। स्टेशन मरोदा के ही सामुद्दीन द्वारा शासन के नियम निर्देशों के उलंघन किये जाने पर रू. 1000/- दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया है। स्टेशन मरोदा से ही प्रकाश मेडिकल स्टोर्स के संचालक द्वारा बिना मास्क लगाये दुकान संचालन करते पाये जाने पर रू. 500/- का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। नेवई भाठा वार्ड 42 के जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा मास्क नहीं लगाये जाने पर रू. 500/- दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया है। नेवई भाठा वार्ड 42 के ही विलोफर किराना दुकान संचालक द्वारा बिना मास्क लगाये समान विक्रय किये जाने पर रू. 500/- दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया है। इसी वार्ड के सब्जी विक्रेता अजय कुमार को ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराये जाने पर रू. 500/- दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया है। आज रिसाली निगम द्वारा की गई कार्यवाही में उडऩदस्ता टीम द्वारा रू. रू. 18300/- दाण्डिक शुल्क अधिरोपित किया गया। टीम में निगम के सहायक यंत्री बी.के. सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा, राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम, सहायक राजस्व निरीक्षक विनोद शुक्ला, पुनित बंजारे, रमेश शर्मा, खिलेन्द्र साहू, कमल बघेल, आत्माप्रसाद भगत शामिल रहें है।

 

 


Share

Leave a Reply