नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

18 अप्रैल से चलेंगी कोविड-19 पार्सल स्पेशल ट्रेन, जाने ये ट्रेन कहा से कहा तक चलेगी

18 अप्रैल से चलेंगी कोविड-19 पार्सल स्पेशल ट्रेन, जाने ये ट्रेन कहा से कहा तक चलेगी
Share

रायपुर | आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्य सामग्री, दवाएं, चिकित्सा आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण, खाद्य तेल, आदि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा पार्सल गाडिय़ां चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पोरबंदर-शालीमार-पोरबंदर के मध्य कोविड-19 पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह गाड़ी संख्या 00913 पोरबंदर से 18, 20, 22, 24 अप्रैल 2020 को चलाई जाएगी। 

स्पशेल गाड़ी पोरबंदर से 18:00 बजे चलकर  दुर्ग 13:40 बजे, रायपुर 14:20 बजे, बिलासपुर 16:10 बजे होते हुए अगले दिन शालीमार 3:30 पर पहुंचेगी। इसी प्रकार से गाड़ी संख्या 00914 शालीमार से 20, 22, 24, 26 अप्रैल को चलाई जाएगी यह गाड़ी शालीमार से 22:50 बजे छूटकर बिलासपुर 9:20 बजे, रायपुर 11:00 बजे, दुर्ग 12:00 बजे होते हुए पोरबंदर 18:25 बजे पहुंचेगी । 
इस कोविड-19 पार्सल स्पेशल गाड़ी का परिचालन जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, सूरत, नंदुरबार, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा,राउरकेला, चक्रधरपुर टाटानगर, खड़कपुर, शालीमार स्टेशनों से  कोविड19 पार्सल स्पेशल ट्रेन आवश्यक सामग्री लेते हुए गंतव्य तक चलाई जाएगी।     
        पार्सल ट्रेनों के माध्यम से वस्तुओं के परिवहन हेतु इच्छुक पार्टियां इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं 7 पार्सल के सम्बन्ध में जानकारियाँ हेल्पलाइन नंबर 138 पर भी प्राप्त की जा सकती है साथ ही  आवश्यक सामग्री की अग्रिम बुकिंग हेतु मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पार्सल रायपुर रेल मंडल से फोन पर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं उनका फोन नंबर 9752 877995 इसके अतिरिक्त मुख्य पार्सल सुपरवाइजर रायपुर 9752877967 एवं चीफ पार्सल सुपरवाइजर दुर्ग से 9109112682 पर बात कर सामग्री बुकिंग करा सकते हैं एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 


Share

Leave a Reply