CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

हाइवा के चपेट में आने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हाइवा के चपेट में आने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Share

 दुर्ग : जिले के पाटन में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि ग्राम देवादा में सिक्सलेन भारत माला प्रोजेक्ट में काम कर रहे एक मजदूर की हाइवा के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

वहीं श्रमिक की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने लगभग 1 घंटा पाटन के देमार फुण्डा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देख पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन सहित ग्रामीणों को समझाया।

पीड़ित परिवार को 17 लाख मुआवजा 

इस दौरान परिजन मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे रहे, बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित परिवार को बतौर मुआवजा 17 लाख रुपए देने की सहमति बनी तब जाकर कहीं ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

मामले में दुर्ग ग्रामीण एसडीओपी आशीष बंछोर ने कहा कि घटना कैसे हुई फिलहाल इसकी जांच अभी बाकी है। उसके बाद आगे की करवाई की जाएगी।



Share

Leave a Reply