रायपुर में निर्माणधीन मकान में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, जांच के बाद ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर, निर्माणधीन मकान में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो जाने की रिपोर्ट पुरानीबस्ती थाने दर्ज की गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था।
मिली जानकारी के अनुसार ब्रम्हदेव कालोनी भाठागांव पुरानीबस्ती निवासी संतोष कुमार गुप्ता 54 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि 11 दिसंबर 2019 को ब्रम्हदेव नगर में निर्माणधीन मकान में काम कटर मशीन से काम करते समय करंट की चपेट में आ जाने से दीपक कुमार रंगडाले 19 वर्ष पित कुंवरलाल रंगडाले निवासी गोगांव खमतराई की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद 20 मार्च 2021 को ठेकेदार नीलचंद तुर्कर 46 वर्ष पिता स्व.बोधराम तुर्कर के खिलाफ बिना सुरक्षा व्यवस्था लापरवाही पूर्वक काम कराने के जुर्म में धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज की है।




