BIG BREAKING : राजधानी के गुढ़ियारी इलाके के इस ज्वेलर्स शॉप में हुई लाखों की चोरी, इलाके में मचा हड़कम्प
रायपुर | राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में लाखों के सोने की सामान चोरी होने की खबर मिल रही है | खबर है कि अज्ञात आरोपियों ने सेंधमारी कर ज्वेलरी दुकान में घुसकर लाखों के जेवरातों पर अपना हाथ साफ किया है। आपको बता दें कि यह मामला गुढ़ियारी थाना इलाके के नवकार ज्वेलर्स का है जहां सुबह चोरी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कल देर रात की है | पुलिस के मुताबिक नवाकर ज्वेलर्स से लगी हुई जलाराम वस्त्रालय के ऊपर कुछ अज्ञात युवक किराये पर रहने आये थे | पुलिस प्रथम दृष्टया से यह मान रही है कि 3 दिन पहले आये युवकों ने ही सेंधमारी कर इस कृत्य को अंजाम दिया है | अज्ञात चोरों नें ज्वेलर्स दुकान में घुस कर लॉकर को भी मशीन से काटकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया है।
मामले की सूचना मिलते ही गुढ़ियारी थाना पुलिस टीम सहित साइबर की टीम मौके पर पहुँच गयी है। अब बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि एसएसपी के आदेश के बाद भी मकान मालिक ने किरायेदार की जानकारी थाना में उपलब्ध नहीं करवाई जिसके चलते इतनी बड़ी घटना ने अंजाम लिया है।




