BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एसईसीएल की कुसमुंडा कोयला खदान में भू-स्खलन, एक कामगार लापता

 एसईसीएल की कुसमुंडा कोयला खदान में भू-स्खलन, एक कामगार लापता
Share

कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा कोयला खदान में आज सुबह भूस्खलन हो गया। इस हादसे में आधा दर्जन श्रमिक बाल बाल बचे जबकि मौके पर मौजूद सुरेश नामक एक ठेका कामगार लापता बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह 9रू00 बजे के आसपास हुआ। सुबह.सुबह तेज बारिश हो रही थी। कोयला खदान में ठेकेदार केदार सिंह के मजदूर काम में जुटे हुए थे। इसी बीच एकाएक भूस्खलन की घटना हुई। भूस्खलन का आभास मिलते ही मौके पर मौजूद ठेका मजदूर अपनी जान बचाने के लिए पीछे भागे। आधा दर्जन मजदूर तो मौका से दूर निकलने में कामयाब हो गए लेकिन सुरेश नामक कामगार पिछड़ गया। आशंका है कि सुरेश भूस्खलन के बाद मिट्टी और कोयले के ढेर में दबा हो सकता है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कुसमुंडा पुलिस बल दरी के नगर पुलिस अधीक्षक केएल सिन्हा के साथ मौके पर पहुंच गया है। कुसमुंडा एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और सुरेश के रेस्क्यू की कोशिश की जा रही है। इस दुर्घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में देखते ही देखते जंगल की आग की तरह फैल गई। पूरे क्षेत्र में सनसनी का वातावरण निर्मित हो गया है।
 
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ठेकाकर्मी बरमपुर निवासी सुरेश महंत है जो की खदान से पानी निकासी का कार्य कर रहा था, मिट्टी स्लाइड होने से उसमे दब गया। पूरे घटनाक्रम में प्रबधन की बड़ी लापरवाही निकल का सामने आ रही है। मलबे में दबे मजदूर को निकालने में लिए साथी ठेका मजदूर लगे हुए है,अपने स्तर पर स्लाइड हुए मिट्टी के चारो तरह दबे मजदूर को ढूंढ रहे हैं। आपको बता दें कि घटना सुबह की है। प्रबन्धन को घटना की पुरी जानकरी है।  रेस्क्यू टीम 5 घंटे बाद मौके पर पहुँची। इस हादसे के बाद मजदूर काफी आक्रोशित है।


Share

Leave a Reply