छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि इस दिनांक तक निर्धारित
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2021 में सम्मिलित होने हेतु प्रवेश की अंतिम तिथि सामान्य शुल्क के साथ दिनांक 31 जनवरी 2021 तक निर्धारित की गई थी। राज्य ओपन स्कूल रायपुर के सचिव ने बताया कि विलम्ब शुल्क राशि पांच सौ रूपये के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 6 फरवरी से 13 फरवरी 2021 तक निर्धारित की गई है।




