नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शहीद विकास कुमार को दी गयी अंतिम सलामी, पढ़ें पूरी खबर

शहीद विकास कुमार को दी गयी अंतिम सलामी, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज माना स्थित बटालियन पहुंचकर शहीद डिप्टी कमाण्डेंट विकास कुमार को सलामी दी। उन्होंने कहा कि शहीद विकास कुमार का शौर्य और बलिदान सदा याद रखा जायेगा, विकास कुमार नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस दिखाते हुए वीरगति प्राप्त किये है।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर में एक पिता ने अपनी ही 8 साल की बच्ची का किया रेप, मामला हुआ दर्ज 

उल्लेखनीय है कि 13 दिसम्बर को कोबरा बटालियन 208 को किस्टाराम के ग्राम कांसाराम नाला के पास में आईईडी बम होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद कोबरा बटालियन की टीम मौके पर पहुंची और आईईडी डिफ्यूज कर रही थी। इस दौरान बम फट गया और सीआरपीएफ के डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार आईईडी की चपेट में आ गये थे, डिप्टी कमान्डेंट को घायल अवस्था में सुकमा से रायपुर लाया गया था। इलाज के दौरान वे शहीद हो गये। शहीद जवान विकास कुमार उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर के रहने वाले थे।
 
 
माना स्थित बटालियन में शहीद विकास कुमार को अंतिम सलामी देने जल संसाधन एवं कृषि मंत्री  रवीन्द्र चौबे, डीजीपी  डीएम अवस्थी, स्पेशल डीजी नक्सल  अशोक जुनेजा, सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी  कुलदीप कुमार, पहुंचे।


Share

Leave a Reply