CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG में दर्दनाक हादसा: देर रात अचानक पहाड़ से आई बाढ़, हादसे में 2 बच्चों समेत 3 लोगों कि मौत

 CG में दर्दनाक हादसा: देर रात अचानक पहाड़ से आई बाढ़, हादसे में 2 बच्चों समेत 3 लोगों कि मौत
Share

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीती रात एक पहाड़ी नाले पर आयी बाढ़ में एक ही परिवार के चार सदस्य बह गए थे। जिनमे एक महिला और 2 मासूम बच्चे शामिल थे..वही रात में ही ग्रामीणों ने एक मासूम बच्ची और उसकी माँ के शव को बरामद कर लिया था जिसके बाद आज सुबह एक और मासूम का शव ग्रामीणों को नाले से बरामद हुआ है जिसके बाद अब पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए तीनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल बलरामपुर ब्लाक के ग्राम चंदौरा में स्थित सेंगीठोका नाले में बीती रात आयी बाढ़ में मोटसायकल पर सवार एक ही परिवार के चार सदस्य बह गए थे यह हादसा उस दौरान हुआ जब एक ही परिवार के सदस्य जिनमे महिला और 2 बच्चे शामिल थे..नाले को पार कर रहे थे..जिसके बाद मृत महिला के पति की शोर शराबे की आवाज सुनकर नाले के समीप स्थित घरों से ग्रामीण नाले तक पहुँचे थे..और ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि धीरज सिंहदेव को घटना की जानकारी दी थी।

वही ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद धीरज सिंहदेव मौके पर पहुँचे थे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी थी इसी दौरान ग्रामीण नाले में बाढ़ में बहे लोगो को ढूंढने की कवायद में जुटे हुए थे और ग्रामीणों को सफलता हाथ लगी ग्रामीणों ने रात के तकरीबन 1 से 1.30बजे के बीच महिला और उसकी 2 वर्षीय मासूम का शव बरामद कर लिया था..जिसे रात में मौके पर पहुँची चलगली पुलिस के निर्देशन में गांव के शासकीय भवन में ही सुरक्षित रखवा कर मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई थी।

सरस्वतीपुर से बादा पहुँच मार्ग पर ग्राम चंदौरा में सेंगीठोका नाले में पुल का निर्माण कराया गया थालेकिन गुणवत्ताविहीन होने के चलते पुल 2017 में ही क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद से इस ओर किसी का ध्यान नही गया और कल रात रक्षाबन्धन का पर्व मनाकर वापस लौट रहे परिवार का दु:खद अंत हो गया ।


Share

Leave a Reply