CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर : देर रात्रि रायपुर पुलिस ने शराबी वाहन चालकों पर की बड़ी कार्यवाही, वसूले गए इतने हजार रुपये का चालान

बड़ी खबर : देर रात्रि रायपुर पुलिस ने शराबी वाहन चालकों पर की बड़ी कार्यवाही, वसूले गए इतने हजार रुपये का चालान
Share

रायपुर | बढ़ती सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए राजधानी पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शराब पीकर वाहन चलने वालों के खिलाफ अब रायपुर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस तारतम्य में 18 सितंबर की मध्य रात्रि 12 बजे से तड़के 3 बजे तक राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे 25 से ज्यादा वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।

पढ़ें : टीकाकरण केंद्र : राजधानी रायपुर के 200 से अधिक टीकाकरण केंद्रों में लगाई जाएगी कोवैक्सीन की 16 हजार से अधिक खुराक, देखें सूची

रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर एवं जिला बल रायपुर के अधिकारी/कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।

पढ़ें : युवती ने शादी करने से किया इनकार, तो युवक ने युवती के पिता के फेसबुक अकाउंट से युवती की अश्लील विडियो कर दी वायरल


उक्त अभियान कार्यवाही शहर के तीन प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर बैरिकेडिंग कर चलाया गया। जिसमें वीआईपी टर्निंग, (राम मंदिर के सामने), तेलिबांधा थाना एवं पंडरी थाना के सामने रात्रि 12:00 से 3:00 के मध्य चलाया गया जिसमें लगभग 100 वाहन चालको को ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से चेक किया गया जिसमें 25 से अधिक वाहन चालक नशे की हालत में पाए जाने पर उनका वाहन जब्त किया गया। और एमवी ऐक्ट की अन्य धराओ के तहत 35 से अधिक वाहनो पर तीन सवारी, तेज रफ़्तार के तहत रात्रि में कार्यवाही कर समन शुल्क काटा गया। यातायात पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को न्यायालय पेश करेगी और लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को निर्देशित किया जाएगा।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी में दिन दहाड़े एक जिम ट्रेनर पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, जिम ट्रेनर महिला से करता था घंटों बातें
यातायात पुलिस ने एक दिन में 200 से अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 65,000 रुपये समन शुल्क काटा।
विगत सप्ताह भी वीआईपी रोड में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 25 ड्रंक एंड ड्राइव के प्रकरण बनाए गए थे जिसे न्यायालय में पेश किया गया, जिस पर न्यायालय ने 1,50,000 रुपये से अधिक जुर्माना वसूला।



Share

Leave a Reply