अंतिम अगह्न गुरूवार को घर-घर होगी लक्ष्मी पूजा, सुबह से ही घरों में रहेगा पूजा पाठ का माहौल
रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अगह्न गुरूवार के अवसर पर 24 दिसम्बर को चौथे अगह्न गुरूवार की पूजा श्रद्धालुओं पूर्ण भक्ति भाव से करेंगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार अगह्न माह में माता लक्ष्मी का वास पृथ्वी लोक में रहता है।
विधिविधान से पूजन करने पर माता अक्षय सुखों की प्राप्ति जातकों को देती है। आज शाम से ही युवतियां एवं महिलाएं घर के सामने खुबसूरत रंगोली डालती है। सुबह घर के प्रवेश द्वारों पर माता लक्ष्मी के चरण चिन्ह आटा के घोल से बनाया जाता है।
चरण चिन्हों पर अक्षत रोली अर्पित कर महिलाएं सुबह से दीप जलाकर अपने घर में माता लक्ष्मी के आगमन का इंतजार करती है। लक्ष्मी पूजा के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं एवं युवतियों द्वारा चौसेला, खीर, गाजर का हलवा, फल, सिंघाड़ा, आंवला, बेर आदि भोग लगाकर लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करती है।




