नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पीएम केयर फंड से घटिया क्वालिटी की वेंटिलेटर खरीदी के सच को स्वीकार किया- धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पीएम केर्यफफंड से की गई घटिया क्वालिटी की वेंटिलेटर खरीदी के सच को स्वीकार किया है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के द्वारा राज्य सरकार पर पीएम केयर फं ड से घटिया क्वालिटी का वेंटिलेटर खरीदने का आरोप झूठा एवं मनगढ़ंत है राज्य सरकार पीएम केर्यफंड से अब तक कोई वेंटिलेटर नही खरीदी की है। पीएम केयर फड के माध्यम से मोदी सरकार ने खरीदी की है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को धन्यवाद जो उन्होंने पीएम केयर्स फंड के घोटाले को उजागर किया और स्वीकार किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक राज्य सरकार पर झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाने के चक्कर में मोदी सरकार के पीएमकेयर फ़ंड से घटिया क्वालिटी की वेंटीलेटर खरीदी की पोल खोल दी खोल दी है। पीएम केयर फंड का नियंत्रण एवं खर्च करने का अधिकार मोदी सरकार के पास में है। जनसहयोग के लिए बनी पीएम केयर फ़ंड को जनता के नजरो से दूर आरटीआई एवं सीएजी के दायरे से बाहर रखा गया है।तभी शक उत्पन्न हो गया था कि जन सहयोग के लिए बनी पीएम केर्य फंड में भाजपा सरकार अपनी आदत के अनुसार बड़ा घोटाला करेगी। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सार्वजनिक तौर पर पीएम केर्य फंड से घटिया क्वालिटी के वेंटिलेटर खरीदी का आरोप लगाकर सच्चाई को स्वीकार किया है। पीएम केयर्स फंड से दो हजार करोड़ की वेंटिलेटर की खरीदी की आर्डर दी गई थी उसी दिन से उसकी कीमत और क्वालिटी को लेकर देशभर में सवाल उठ रहै है। और जब कोरोना पीडि़तों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही है तब वेंटिलेटर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।




