CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मोदी और भाजपा, छग की भूपेश सरकार से सीखें किसानों की मदद कैसे करनी चाहिए : मोहन मरकाम

मोदी और भाजपा, छग की भूपेश सरकार से सीखें किसानों की मदद कैसे करनी चाहिए : मोहन मरकाम
Share

रायपुर। कांग्रेस ने न्याय योजना का स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से छग के कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। संकट और महामारी के समय न्याय योजना के दूसरे वर्ष की पहली किस्त के रूप में किसानों के खातों में 1500 करोड़ सीधे भेज कर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने यह बता दिया उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता राज्य की खेती किसानी थी और रहेगी।


भारतीय जनता पार्टी और मोदी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीखना चाहिए कि किसानों की मदद कैसे की जाती है।एक तरफ तो मोदी सरकार खेती में लगने वाले उर्वरकों के दाम बढ़ाने की कवायद में लगी थी । उर्वरकों की बोरियों में बढ़े दाम प्रिंट करवा दिए गए थे विरोध के दाम मूल्यवृद्धि के कदम पीछे खींचा दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों को समृद्ध बनाने उनको प्रति एकड़ की अतिरिक्त सहायता दे रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के किसान विरोधी चरित्र की उपज है राजीव गांधी किसान न्याय योजना । भाजपा की केंद्र सरकार धान की कीमत किसानों को 2500 रुपए देने में रोक लगा कर रखी है । किसानों को घोषित समर्थन मूल्य से अतिरिक्त सहायता देने की मुख्यमंत्री के जुनून और कांग्रेस प्रतिबद्धता ने न्याय योजना के माध्यम से प्रति एकड़ की राशि देने का निश्चय किया पहले वर्ष में 5700 करोड़ की चार किश्त के बाद इस वर्ष 1500 की पहली किस्त दी ।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि धान उत्पादक किसानों को अंतर राशि 9000 रुपए की इनपुट सब्सिडी के साथ वैकल्पिक खेती कोदो कुटकी रागी ,दलहन तिलहन उत्पादक किसानों को 10000 रुपए प्रति एकड़ की सहायता से और फलदार वृक्ष लगाने वाले किसानों को भी 10000 की सहायता के प्रावधान से छत्तीसगढ़ के किसान निश्चित तौर पर एक लाभदायक फसल चक्र की ओर अग्रसर होंगे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि किसी सरकार और राजनैतिक दल के द्वारा अपने चुनावी वायदे को पूरा करने का जुनून मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिखाया उनके पास तार्किक ठोस बहाना था। केंद्र समर्थन मूल्य से जादा धान की कीमत नही देने दे रहा इसलिए हम मजबूरी में धान की कीमत 2500 नही दे पा रहे । लेकिन किसान पुत्र भूपेश बघेल को किसानों के साथ यह वायदा खिलाफी मंजूर नही थी। उन्होंने न सिर्फ पूरी शिद्दत से अपने चुनावी वायदे को निभाने के लिए प्रयत्न किए धान 2500 में भले नही खरीद पाए। लेकिन राजीव गांधी किसान न्याय योजना के रूप में प्रदेश में किसानी करने वाले सभी किसानों को सहायता देने की अभिनव योजना शुरू कर उसे लगातार दूसरे वर्ष भी क्रियान्वित भी कर रहे।



Share

Leave a Reply