डागा कन्या महविद्यालय में साईबर सिक्योरिटी विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया
रायपुर। पी जी डागा कन्या महाविद्यालय में कम्प्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से "साईबर सिक्योरिटी " विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. संजय कुमार विभागाध्यक्ष कंप्यूटर विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने मुख्य वक्तव्य देते हुए कहा कि किस तरह आजकल साइबर फ्रॉड व हैकिंग के द्वारा आम जनता शिकार हो रही हैं व उनसे कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने छात्रों को बताया कि फेसबुक , व्हाट्स अप, यूट्यूब,आदि को मनोरंजन की जगह पढ़ने लिखने व ज्ञान प्राप्त करने हेतु उपयोग करना चाहिए। उन्होंने एटीएम फ्रॉड रोकने के लिए बताया कि ओटीपी शेयर नहीं करना चाहिए या फिर उसमे लिमिट सेट किया जा सकता है उन्होंने पैरेंटल लॉक के साथ माता पिता को भी अनुशासन में रहने की बात कही उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों का रोचक ढंग से उत्तर भी दिया
इस व्याख्यान कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ संगीता घई कंप्यूटर विभाग से सु दुर्गा चंद्राकर, मयंक यदु, डॉ रक्षा बड़गाइया व अन्य प्राध्यापक गण तथा बीसीए, पीजीडीसीए एवं बी एस सी तथा डी सी ए की समस्त छात्राएं उपस्थित रही ।अंत में डॉ संजय कुमार सर का सम्मान भी किया गया। समारोह का संचालन दुर्गा चंद्राकर ने और आभार डॉ रक्षा बडगैया ने किया।
कंप्यूटर विभाग




