शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिलेट आहार और आरोग्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया
रायपुर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ किरण गजपाल के मार्गदर्शन में 03/03/2023 को गृह विज्ञान विभाग द्वारा मिलेट आहार और आरोग्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गृह विज्ञान विभाग ,महिला प्रकोष्ठ एवं IQAC के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि मिंज और डॉ नंदा गुरवारा थे। व्याख्यान के वक्ता स्वामी जलफल जी 1971 से योग से स्वास्थ्य की शिक्षा दे रहे हैं। वे 2010 से आदिवासी अंचल के किसानों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उन्हें प्रेरित करते आए हैं। वे 2020 से दलदली व अचानक मार आदिवासी अंचलों में मिलेट्स उगाने वाले किसानों को सकारात्मक मिलेट्स उगाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नंदा गुरवारा ने किया। डॉक्टर नंदा गुरवारा ने अतिथियों के स्वागत के उपरांत बताया कि मोटे अनाज सदा से ही हमारे खान-पान का अंग रहे हैं एवं अभी उनके बहुत अधिक औषधिय गुण है।
गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि मिंज ने मिलेट्स की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वामी जल फल जी ने मिलेट्स मैन ऑफ इंडिया खादर वाली के मिलेटस के ऊपर किए गए शोध के विषय में भली-भांति बताया एवं शरीर के सभी तंत्र किस प्रकार काम करते हैं एवं मिलेट्स को प्रयोग करने का सही तरीका क्या है जिससे उनका अधिकतम लाभ शरीर को प्राप्त हो सके इस विषय में भी विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में ज्योति मिश्रा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में विभिन्न संकाय की लगभग 100 छात्राएं उपस्थित रही। छात्राओं ने कार्यक्रम में बहुत ही दिलचस्पी दिखाई।
कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रश्मि मिंज, डॉ नंदा गुरवारा, डॉ अनुभा झा, डॉ अभया जोगलेकर, डॉ शिप्रा बैनर्जी, डॉ अलका वर्मा, डॉ रेखा दीवान ज्योति मिश्रा, डॉ स्वाति सोनी, दीप्ति चंद्राकर, श्रेया राठी, पूजा सोनकर और नफीसा परवीन आदि मौजूद




