वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे पर आईटीएम यूनिवर्सिटी में हुई व्याख्यानमाला
रायपुर :नया रायपुर स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड डिज़ाइन ने वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे पर विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया। देशभर में मशहूर और कई पुरस्कारों से सम्मानित आर्किटेक्ट मिलिंद रणदिवे (कोल्हापुर महाराष्ट्र) मुख्य अतिथि थे जबकि भारतीय वास्तुकला संस्थान आईआईए रायपुर के अध्यक्ष आर्किटेक्ट रवि चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि इस कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मुस्तफा अहमद ने कहा कि आर्किटेक्ट्स के पास दुनिया को बदलने की क्षमता है और वास्तुकला उद्योग की उपलब्थिओं को अनुशंसित करने के लिए अक्टूबर महीने की चार तारीख को विश्व वास्तुकला दिवस (वर्ल्ड आर्किटेक्चर डे) मनाया जाता है।
मुख्य वक्ता मिलिंद रणदिवे ने सेल्फडिजाइंड विभिन्न इमारतों की संरचना और कार्य प्रक्रिया को लेकर प्रस्तुति दी और बताया कि डिजाइनिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रो मुस्तफा अहमद ने आभार प्रदर्शन में आईटीएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. विकास सिंह के सतत मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आर्किटेक्ट शांता दास, एम प्रदीप, मोहम्मद एहतेशाम, श्रुति वालिया और डॉ. मीनाक्षी मिश्रा मौजूद थे । बी.आर्क सातवें सेमेस्टर की छात्रा कर्णप्रिया जग्गा ने पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।




